लाइव न्यूज़ :

मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी, बांद्रा पुलिस में FIR दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2023 22:02 IST

इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506(2), 507 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआशीष शेलार ने इस संबंध में बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई हैबांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506(2), 507 और 509 के तहत मामला दर्ज कियाधमकी भरी चिट्ठी में बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल

मुंबई:मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांद्रा स्थित उनके कार्यालय में भेजे गए पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है। चिट्ठी में बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। आशीष शेलार ने इस संबंध में बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506(2), 507 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि मुंबई भाजपा प्रमुख उन 12 विधायकों में शामिल थे, जिन्हें 2021 में पीठासीन अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, पिछले साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन को असंवैधानिक और मनमाना करार देते हुए रद्द कर दिया था। 

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री को धमकी भरे फोन आने के कुछ दिनों बाद मुंबई भाजपा प्रमुख को जान से मारने की धमकी मिली। नागपुर में गडकरी के कार्यालय को 14 जनवरी को कई धमकी भरे कॉल मिले। अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई धमकी भरे कॉल मंत्री के कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर प्राप्त हुए।

धमकी भरे फोन आने के बाद गडकरी के कार्यालय के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कॉलर ने कथित तौर पर माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर का नाम लिया और जबरन वसूली की मांग की और साथ ही कॉल समाप्त करने से पहले गडकरी को जान से मारने की धमकी दी।

टॅग्स :BJPमुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप