लाइव न्यूज़ :

मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के वक्त लागू की गई शराब नीति पर उठाया सवाल, की जांच की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2023 15:41 IST

भारतीय जनता पार्टी मुंबई के प्रमुख आशीष शेलार ने मंगलवार को पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर दिल्ली की तरह आबकारी और शराब नीति घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने तत्कालीन उद्धव सरकार पर लगाया शराब घोटाले का आरोप दिल्ली की आप और महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार की शराब नीति एक जैसी हैमहाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने भी दिल्ली सरकार की तरह शराब घोटाला किया है, जिसकी जांच हो

मुंबई: दिल्ली से फैल रही आबकारी घोटाले की आग अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भी पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी मुंबई के प्रमुख आशीष शेलार ने मंगलवार को पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर दिल्ली की तरह आबकारी नीति में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

आशीष शेलार ने अपने ट्वीट में कहा, "आम आदमी पार्टी और महाविकास आघाडी सरकार की शराब नीति एक समान रही है। इसलिए महाविकास अघाड़ी सरकार की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए।"

उन्होंने आरोप लगाया है कि तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार जनवरी 2022 में एक नई शराब नीति लेकर आई थी, जिसमें लोकल दुकानों और सुपरमार्केट में भी शराब बिक्री को अनुमति दी गई थी।

शेलार का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले में जबरन वसूली का आरोप लगा है ठीक उसी तरह महाराष्ट्र की तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार और उसकी अगुवाई कर रहे उद्धव ठाकरे ने भी शराब घोटाले को अंजाम दिया है।

मुंबई भाजपा चीफ आशीष शेलार के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी शासन ने शराब निर्माताओं को उत्पाद प्रोत्साहन के नाम पर विदेशी शराब के टैक्स में भारी छूट दी और साथ में बार और पब के लाइसेंस फीस में भी छूट दी गई। इतना ही नहीं ठाकरे सरकार ने शराब से पैसे कमाने के चक्कर में लोकल दुकानों और सुपरमार्केट में भी शराब बिक्री की अनुमति दी थी।

मालूम हो कि महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, सांगली, अहमदनगर, सोलापुर और बुलधनम में लगभग चार दर्जन शराब फैक्ट्रियां हैं, जो भारत के कुल शराब उत्पादन का 80 फीसदी उत्पादन करती हैं और शराब उत्पादन के जरिये सालाना 1000 करोड़ रुपये के घरेलू राजस्व में दो तिहाई से अधिक का योगदान शराब उद्योग का होता है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रदिल्लीउद्धव ठाकरेमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए