लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भाजपा एमएलसी के आवास के बाहर संदिग्ध व्यक्ति ने भारी मात्रा में नकदी, सिक्के और गणपति की मूर्ति भरा बैग छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2022 12:07 IST

पुलिस ने बताया कि माटुंगा पुलिस ने आज उस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अभी जारी है...

Open in App
ठळक मुद्देसमाचार एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी साझा किया हैवीडियो में भारी मात्रा में सिक्के और नकदी देखे जा सकते हैं माटुंगा पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई: बीजेपी एमएलसी प्रसाद लाड के आवास के बाहर भारी मात्रा में नकदी, सिक्के और गणपति की मूर्ति आदि से भरा बैग मिला है। भाजपा नेता ने बताया, पुलिस ने सुबह 5.30-6 बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति को मेरे घर के पास से गुजरते देखा। जब वे उसके पास पहुंचे तो वह भाग गया और बैग छोड़ गया। उन्होंने कहा कि कल कुछ घातक हो सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में भारी मात्रा में सिक्के और नकदी देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही कई अन्य चीजें भी मिलीं। वीडियो में गणपति की मूर्ति भी अन्य सामान के साथ दिखाई दे रहा है। वहीं पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें भी रखी हैं। इसके साथ ही एक वाद्ययंत्र भी बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि माटुंगा पुलिस ने आज उस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जहां आज भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के आवास के बाहर एक बैग, नकदी, सिक्के, गणपति की मूर्ति आदि बरामद हुए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी