लाइव न्यूज़ :

मुंबई: इतिहास बन जाएगा मुंबई का 155 साल पुराना कार्नेक ब्रिज, जानिए क्यों किया जा रहा इसे ध्वस्त

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2022 09:51 IST

रेलवे ने बयान में कहा, हमने कार्नेक ब्रिज को नष्ट करने की अत्यावश्यकता के बारे में सूचित किया है। सड़क यातायात पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यातायात विभाग की राय है कि हैनकॉक ब्रिज के खुलने के बाद कार्नेक ब्रिज को बंद करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकार्नेक ब्रिज को ध्वस्त करने की प्रक्रिया इसी महीने शुरू की जाने की संभावना हैकार्नेक ब्रिज का स्थान हैनकॉक ब्रिज लेगा जिसे इसी महीने खोल दिया जाएगाकार्नेक ब्रिज की बिगड़ती और असुरक्षित स्थिति को देखते हुए इसे तोड़ने का फैसला लिया गया

मुंबईः छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) के पास मस्जिद बंदर में कार्नेक ब्रिज अब इतिहास बन जाएगा। 155 साल पुराने इस ब्रिज को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया इसी महीने शुरू की जाने की संभावना है। कारण इसका असुरक्षित होना है। 

मध्य रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इसी महीने हैनकॉक ब्रिज को खोल दिया जाएगा और कार्नेक ब्रिज को बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसे गिराने का काम शुरू होगा। रेल अधिकारियों ने कार्नेक ब्रिज की बिगड़ती और असुरक्षित स्थिति के बारे में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को अवगत करा दिया है।

रेलवे ने बयान में कहा, हमने कार्नेक ब्रिज को नष्ट करने की अत्यावश्यकता के बारे में सूचित किया है। सड़क यातायात पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यातायात विभाग की राय है कि हैनकॉक ब्रिज के खुलने के बाद कार्नेक ब्रिज को बंद करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि कार्नेक ब्रिज को मध्य जुलाई से बंद करने के लिए मुंबई पुलिस से एनओसी देने का अनुरोध किया गया। एक अधिकारी ने कहा, जुलाई के मध्य तक कार्नेक ब्रिज को खत्म करने की उम्मीद है और साथ ही, हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हैनकॉक ब्रिज सड़क यातायात के लिए खोला जाएगा। प्रारंभ में, रेलवे यातायात पर बिना किसी प्रभाव वाले छोटे ब्लॉकों का संचालन किया जाएगा और कुछ महीनों के बाद, कार्नेक ब्रिज को तोड़ने के दौरान प्रमुख ब्लॉक प्रस्तावित किए जाएंगे।

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया है कि हाल ही में इस पुल के निरीक्षण के दौरान, इसकी संरचना में खतरे के संकते को देखा गया और पाया गया कि यह यातायात के लिए सुरक्षित नहीं है। नवंबर 2013 से पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया था। क्योंकि पुल की स्टील संरचना भारी रूप से खराब हो गई थी।

टॅग्स :मुंबईChhatrapati Shivaji Maharaj TerminusRailways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार