लाइव न्यूज़ :

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने दिल्ली में सिनेमाघरों को फिर से खोलने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:48 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की अनुमति देने को लेकर दखल का अनुरोध किया।

ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के साथ कोविड​​-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों और जिम को बंद करने के लिए ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया।

एमएआई प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बैठक में मार्च 2020 से कई बार बंद होने के कारण उद्योग के समक्ष आई ‘‘प्रतिकूल आर्थिक स्थिति’’ को रेखांकित किया। एक बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने सिसोदिया को सूचित किया कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के ‘येलो’ अलर्ट को लागू करने के मद्देनजर दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद करने के सरकार के फैसले से ‘‘भारी अनिश्चितता’’ पैदा हुई है। इससे फिल्मों की रिलीज की तारीख में भी बदलाव करना पड़ा है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीवीआर लिमिटेड के अध्यक्ष अजय बिजली ने किया। कोविड-19 के खिलाफ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए एसोसिएशन ने सिनेमा हॉल को पूरी तरह से बंद करने के बजाय विकल्पों की पेशकश की।

बयान में कहा गया, ‘‘हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों में प्रवेश करने के लिए ‘टीके की दोनों खुराक लेने की जरूरत’ को शुरू करने पर विचार करने का आग्रह करेंगे, जैसा कि कुछ अन्य राज्यों में होता है। वैकल्पिक रूप से, सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता प्रतिबंध को फिर से लागू किया जा सकता है।’’ एसोसिएशन ने कहा कि सिसोदिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कार्यबल और अन्य सरकारी अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए