लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:01 IST

Open in App

जम्मू, 25 जनवरी जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस का शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए सभी समारोह स्थालों पर बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मौलाना आजाद स्टेडियम पर अधिक सुरक्षा रहेगी, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मौलाना आजाद स्टेडियम के अलावा, मंगलवार को केन्द्र शासित प्रदेश में ब्लॉक विकास कार्यालयों सहित सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर 72वें गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ गणतंत्र दिवस के सभी समारोह स्थलों पर शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने और आतंकवादियों के किसी भी अप्रिय प्रयासों को विफल करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर तथा जम्मू में रघुनाथ मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों सहित कई स्थानों पर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गश्त भी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त चौकियां भी तैनात की गई हैं।

जम्मू शहर में, खासकर मौलाना आज़ाद स्टेडियम में और उसके आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

अधिकारियों ने बतायाा कि गणतंत्र दिवसे की पूर्वसंध्या पर वाहनों की तलाशी भी बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों की मदद से पुलिस भी क्षेत्र में गश्त और जिला मुख्यालयों के समारोह स्थलों के आसपास के स्थानों पर तलाशी कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती पुंछ जिले में पुलिस कर्मियों के एक बड़े दल ने सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्त भी की।

उन्होंने बताया कि जिले में उग्रवाद को फिर सक्रिय करने की आतंकवादी योजनाओं को विफल करने के लिए पिछले एक पखवाड़ें में जिले से कई स्थानीय युवक गिरफ्तार किए गए हैं और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खतरे को भांपते हुए यह तैनाती की गई है। निगरानी के लिए ‘ड्रोन’ का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए