लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध जलविज्ञान, संरचनात्मक, भूकंपीय रूप से सुरक्षित पाया गया: तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि 126 साल पुराने मुल्लापेरियार बांध को बंद करने के लिए केरल का ‘‘बार-बार किये जाने वाला दावा’’ ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है क्योंकि बांध को जलविज्ञान (हाइड्रोलॉजिकल), संरचनात्मक और भूकंपीय रूप से सुरक्षित पाया गया है।

मुल्लापेरियार बांध 1895 में केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर बनाया गया था।

मुल्लापेरियार बांध मामले पर केरल सरकार द्वारा दायर एक हलफनामे के जवाब में, तमिलनाडु राज्य ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि अधिकार प्राप्त समिति ने कहा है कि यह रखरखाव, मरम्मत और पुनर्वास के माध्यम से अंतर्निहित स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ा हुआ है।

तमिलनाडु सरकार ने कहा है, ‘‘समय-समय पर दाखिल रिट याचिकाओं में केरल और केरल के याचिकाकर्ताओं का बार-बार किये जाने वाला दावा मौजूदा बांध को हटाने और एक नए बांध के निर्माण की मांग करता है, जो बांध की सुरक्षा पर इस अदालत के फैसले के आलोक में पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’

उसने कहा है, ‘‘बांध को जल विज्ञान संबंधी नजरिये, संरचनात्मक और भूकंपीय रूप से सुरक्षित पाया गया है।’’

मामले की सुनवाई शनिवार को न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने की। पीठ ने कहा कि मुल्लापेरियार बांध से संबंधित मुद्दा‘‘निरंतर निगरानी’’ का मामला है।

शीर्ष अदालत में हाल में दाखिल अपने हलफनामे में, केरल ने कहा था कि जीर्णोद्धार के द्वारा मुल्लापेरियार बांध को कायम नहीं रखा जा सकता है।

केरल के हलफनामे के जवाब में, तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि शीर्ष अदालत के 2014 के फैसले से गठित पर्यवेक्षी समिति लगातार बांध की सुरक्षा की निगरानी कर रही है।

इसमें कहा गया है कि पर्यवेक्षी समिति के गठन के अनुसार 2014 में बांध का भंडारण स्तर 142 फुट तक बढ़ाया गया था।

तमिलनाडु राज्य ने कहा, ‘‘बांध की सुरक्षा और एक नए बांध के निर्माण के संबंध में मुद्दे उठाने वाली याचिकाओं के बाद केरल के निवासियों द्वारा बार-बार दावा करना बाध्यकारी निर्णय को खत्म करने का एक प्रयास है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’

उच्चतम न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 22 नवंबर तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर