लाइव न्यूज़ :

मुलायम की भतीजी ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:41 IST

Open in App

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या ने बुधवार को घिरोर के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

संध्या सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भतीजे एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं। धर्मेंद्र को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का खासा करीबी माना जाता है।

संध्या के नामांकन के दौरान उनके पति अनुजेश प्रताप यादव और भाजपा जिला अधक्ष प्रदीप चौहान भी मौजूद थे। संध्या इससे पहले 14 जनवरी 2015 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई थी। सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था।

उसके बाद से संध्या और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए