लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव की तबीयत में हो रहा है सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिलने में लग सकते हैं दो-तीन दिन

By सुमित राय | Updated: August 10, 2020 05:14 IST

मुलायम सिंह यादव को करीब एक माह पहले आंत में दिक्कत के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया था, अब उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है।मुलायम सिंह मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

लखनऊ। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मुलायम सिंह यादव का कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उन्हें गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के कुछ टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा। कपूर ने बताया कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को मुलायम सिंह को देखने उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। इसके अलावा उनके भाई और वरिष्ठ नेता भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के सदस्य पहुंचे थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब एक माह पहले आंत में दिक्कत के चलते मेदांता अस्पताल भर्ती हुए थे।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप