लाइव न्यूज़ :

अब भी चिंताजनक है मुलायम सिंह यादव की हालत, मेदांता अस्पताल में आईसीयू में हैं भर्ती

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 4, 2022 14:47 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दाखिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट किए गए बुलेटिन के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम नेताजी की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ और निम्न रक्तचाप की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया।नेताजी का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्‍थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दाखिल किया गया है।

समाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट किए गए बुलेटिन के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम नेताजी की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। सपा संस्थापक को सांस लेने में तकलीफ और निम्न रक्तचाप की शिकायत पर पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि रविवार को मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया था। 

जानकारी के अनुसार, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, यादव के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए समर्थकों द्वारा दुआओं का सिलसिला जारी है। यही नहीं, कई दिग्गज नेता भी लगातार यादव परिवार के संपर्क में हैं। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी