लाइव न्यूज़ :

हम यूपी वालों के लिए नेताजी व्यक्ति नहीं इमोशन थे, कुमार विश्वास का ट्वीट- लोहिया जी की पाठशाला के सबसे मेधावी-सफल विद्यार्थी ने विराम लिया

By अनिल शर्मा | Updated: October 10, 2022 12:54 IST

समाजवादी पार्टी ने बताया कि मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर  उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 3 बजे सैफई में ही किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी सहित राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।कवि कुमार विश्वास ने सपा नेता के निधन पर लिखा, मिट्टी से अपना अस्तित्व गढ़ने की शिद्दत वाला एक युग समाप्त हुआ।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व यूपी के समाजवादी कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव का सोमवार मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। इस बीच कवि कुमार विश्वास ने भी मुलायम सिंह यादव के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कुमार विश्वास ने कहा कि आप उनके राजनैतिक निर्णयों से सहमत-असहमत हो सकते हैं किंतु हम यूपी वालों के लिए नेताजी व्यक्ति नहीं इमोशन थे। 

कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा, जमीन-जनता की समझ और मिट्टी से अपना अस्तित्व गढ़ने की शिद्दत वाला एक युग समाप्त हुआ। लोहिया जी की पाठशाला के सबसे मेधावी-सफल विद्यार्थी ने विराम लिया। आप उनके राजनैतिक निर्णयों से सहमत-असहमत हो सकते हैं किंतु हम यूपी वालों के लिए नेताजी व्यक्ति नहीं इमोशन थे। अंतिम प्रणाम नेताजी।

समाजवादी पार्टी ने बताया कि मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर  उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 3 बजे सैफई में ही किया जाएगा। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह उनका अंतिम दर्शन के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को यूपी के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। साल 1967 में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद 1977 में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने। इसके बाद 1980 में वह लोक दल के अध्यक्ष बने। साल 1982 से 1985 तक, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में पद संभाला। और 1989 में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारतVIDEO: ये हजम नहीं हो रहा है… NDA 202 सीटें जीत गई है, अखिलेश यादव

क्राइम अलर्ट14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुलायम सिंह यादव ही छोटी बहू की मां और भाई अमन बिष्ट के खिलाफ धोखाधड़ी केस

भारतराजस्थान लोक सेवा आयोगः आखिर क्यों कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब