लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय का दावा- बीजेपी निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी, टीएमसी नेता ने कहा, मुकुल बीमार हैं

By अनिल शर्मा | Updated: December 25, 2021 07:29 IST

रॉय के इस बयान के चलते तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीएमसी ने पार्टी के ‘बीमार’ नेता के बयान को ज्यादा महत्व नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी में लौटे मुकुल रॉय ने कहा बीजेपी नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगीटीएमसी नेताओं ने मुकुल रॉय को बीमार बताया

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी में छह साल रहने के बाद तृणमूल कांग्रेस में लौटे मुकुल रॉय ने शुक्रवार को यह कह कर चौंका दिया कि भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल में 111 नगर निकायों के आगामी चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।

रॉय के इस बयान के चलते तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीएमसी ने पार्टी के ‘बीमार’ नेता के बयान को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने बीरभूम जिले की अपनी यात्रा के दौरान यह कह कर सब को चौंका दिया कि ‘भाजपा आगामी नगर निका चुनावों में हर जगह विजेता बन कर उभरेगी। ’ अन्य लोग उनकी बातों पर यकीन नहीं कर रहे थे तभी रॉय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीमएसी, भाजपा है और भाजपा, टीएमसी है।’’

इसके बाद उन्हें टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल वहां से दूर ले गये, जो परेशान दिख रहे थे। बाद में, टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘मुकुल रॉय बीमार हैं और शायद यही उनके बेतुके बयान का कारण है। वह हमारी पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं। ’’

चटर्जी ने कहा कि यदि रॉय को लगता है कि वह स्वास्थ्य कारणों को लेकर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं तो वह स्पीकर को सूचित कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सितंबर में रॉय ने इसी तरह से हतप्रभ कर कर दिया था, जब उन्होंने कहा था कि भाजपा उपचुनाव जीतेगी। हालांकि, उन्होंने फौरन इसमें सुधार करते हुए कहा कि उनका मतलब यह है कि टीएमसी विजेता बन कर उभरेगी। 

टॅग्स :Mukul RoyTMCपश्चिम बंगालकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो