लाइव न्यूज़ :

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर और कसा शिकंजा, सगे संबंधियों की आठ करोड़ की संपत्ति लखनऊ में कुर्क

By भाषा | Updated: December 18, 2022 08:52 IST

मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों की करीब 8 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इनमें अंसारी की मां राबिया खातून के नाम से लखनऊ में खरीदी गई जमीन भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क।उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क की गयी है संपत्ति।मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम से लखनऊ के डालीबाग इलाके में खरीदे गये भूखंड भी कुर्क संपत्ति में शामिल।

गाजीपुर: माफिया से नेता बने मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति लखनऊ में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया, 'मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून और अंसारी के करीबी सहयोगी तथा गिरोह के सदस्य एजाजुल अंसारी की पत्नी के नाम से लखनऊ के डालीबाग इलाके में खरीदे गये भूखंडों को कुर्क किया गया है।' 

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मोहम्‍मदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी एसबी सिंह के नेतृत्व में लखनऊ गई पुलिस टीम ने लखनऊ पुलिस आयुक्‍तालय की स्‍थानीय टीम की मदद से की। एसपी ने कहा कि अंसारी की संपत्ति की कुर्की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश के अनुसार की गयी। सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने अपने गिरोह की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग करके ये संपत्ति खरीदी थी।

30 साल पुराने मामले में हाल में सुनाई गई थी सजा

मुख्तार अंसारी हत्या, रंगदारी वसूली समेत विभिन्न मामलों में इस वक्त बांदा जेल में बंद है। पिछले ही हफ्ते गाजीपुर की एमपी/एमएलए (सांसद/विधायक) अदालत ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के भाई की हत्या के करीब 30 साल पुराने मामले में अंसारी और उसके एक साथी भीम सिंह को 10-10 साल की कैद की सजा सुनायी थी और उनपर पांच—पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अजय राय के भाई अवधेश राय की तीन अगस्त 1991 को हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि अजय राय अपने भाई अवधेश राय के साथ वाराणसी स्थित अपने मकान के गेट पर खड़े थे, तभी कार से आये मुख्तार अंसारी और उसके साथियों ने अवधेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं। अजय राय ने भी बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलायीं, जिसके बाद अंसारी और उसके साथी अपना वाहन छोड़कर भाग गए।

अजय राय गम्भीर रूप से घायल अपने भाई को कबीरचौरा स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत करार दिया। इसी मामले में मुख्तार अंसारी और भीम सिंह के विरुद्ध गाजीपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील