लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस के पूर्व DSP ने फेसबुक पर साझा किया दर्दे-दिल, मुख्तार अंसारी पर POTA लगाने के बाद देना पड़ा था इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2021 11:54 IST

यूपी पुलिस के पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनपर दायर मुकदमे को वापस लिये जाने के बाद फेसबुक पोस्ट लिखी है। शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए दावा किया है कि मुख्तार अंसारी पर POTA हटाने के लिए तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनपर दबाव डाला जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार द्वारा मुकदमा वापस लिए जाने और कोर्ट की स्वीकृति के बाद पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह का फेसबुक पोस्टशैलेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट में कहा- 2004 में मुख्तार अंसारी पर POTA हटाने के लिए डाला गया था दबाव

पंजाब की जेल में बंद माफिया नेता मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी भेजे जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह का एक फेसबुक पोस्ट भी चर्चा में है।

यूपी सरकार द्वारा शैलेंद्र सिंह पर दायर मुकदमे को वापस लिये जाने के बाद फेसबुक पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि 2004 में मुख्तार को बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने उनके ऊपर केस खत्म करने का दबाव बनाया था। 

शैलेंद्र सिंह के अनुसार तब सरकार की बात नहीं मानने के कारण उन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। साथ ही इस घटना के कुछ महीने बाद ही तत्कालीन सरकार के ही इशारे पर उनके ऊपर वाराणसी में आपराधिक मुकदमा लिखा गया और जेल में डाला गया।

बता दें कि 2004 में मुख्तार अंसारी पर आतंकवाद रोधी कानून 'पोटा' के तहत कार्रवाई करने वाले शैलेंद्र सिंह पर दर्ज तोड़फोड़ और बलवा करने के एक मुकदमे की वापसी के राज्य सरकार के फैसले पर वाराणसी की एक अदालत ने भी मुहर लगा दी है। 

2004 में जब मैनें माफिया मुख्तार अंसारी पर LMG केस में POTA लगा दिया था, तो मुख्तार को बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने...

Posted by Shailendra Kumar Singh on Tuesday, 30 March 2021

शैलेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसका भी जिक्र किया है और कहा है कि जब योगी सरकार बनी तो मुकदमे को वापस लेने का आदेश पारित किया गया, जिसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने पिछली छह मार्च को स्वीकृति दी। केस खत्म करने को लेकर शैलेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार का आभार भी जताया है।

शैलेंद्र सिंह ने जनवरी 2004 में यूपी एसटीएफ के वाराणसी प्रभारी रहने के दौरान भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के पूर्व मुख्तार अंसारी के द्वारा एलएमजी खरीदने की घटना का खुलासा करने के साथ ही उस पर पोटा लगाया था।

शैलेंद्र सिंह के इस्तीफा देने के कुछ माह बाद उन पर डीएम कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में शैलेन्द्र सिंह को जेल भी जाना पड़ा था।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को अपने एक आदेश में मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में भेजने का आदेश दिया था। इस पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी पत्र लिखकर अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील