लाइव न्यूज़ :

जनसंख्या विस्फोट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, कहा- ये मुल्क की मुसीबत है, इसे धर्म से जोड़ना जायज नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 12:44 IST

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक ट्वीट किया है। उनका कहना है कि बढती जनसंख्या किसी मजहब की नहीं बल्कि पूरे मुल्क की मुसीबत है। उन्होने ये भी कहा कि इसे जाति धर्म से जोड़ना जायज नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर ये सलाह दी है कि जनसंख्या विस्वोट को धर्म से न जोड़े 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम योगी के बयान को लेकर राजनीति गर्मा गई थी। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन से भी ज्यादा हो सकती है।

नई दिल्ली: 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा थ कि जनसंख्या रोकने के प्रयासों से सभी वर्गों को समान रूप से जोड़ा जाना चाहिए। वहीं बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ट्वीट किया है। बीजेपी नेता ने ट्वीट कर कहा कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मजहब की नहीं मुल्क की मुसीबत है इसे जाति और धर्म से जोड़ना जायज नहीं। 

जनसंख्या विस्फोट पर नकवी का बयान 

समाचार एजेंसी ANI को दिए गए बयान में भी नकवी ने कहा कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट है उसे कोई भी देश नजरअंदाज नहीं कर सकता है। ये किसी जाति-धर्म के लिए नहीं बल्कि देश के लिए चैलेंज है।  कुछ लोग कहते हैं, ये अल्लाह की मेहरबानी है। अब आप अल्लाह की मेहरबानी का बहाना बनाएंगे जो लोग ये तर्क दे रहे हैं वो ठीक नहीं है।

 

सीएम योगी और गिरिराज सिंह ने भी की थी चिंता जाहिर 

बता दें कि 11 जुलाई को यूपी के सीएम योगी ने भी जनसंख्या नियंत्रण पर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के साथ ही जन सांख्यिकीय संतुलन बनाने की भी जरूरत है। परिवार नियोजन का ध्यान रखा जाए लेकिन जनसांख्यिकीय असंतुलन की स्थिति न पैदा होने पाए। इसके लिए हर मत, मजहब, वर्ग, संप्रदाय को जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों से समान रूप से जोड़ा जाना चाहिए। वहीं गिरीराज सिंह ने भी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि दस-दस बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का दानव भारत को विश्व गुरु बनने से रोक रहा है ।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीवर्ल्ड पापुलेशन डेयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए