मध्य प्रदेश में विधायक खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने साधा निशाना, कहा- 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे, वो तोड़-फोड़...'

By पल्लवी कुमारी | Published: March 4, 2020 11:10 AM2020-03-04T11:10:23+5:302020-03-04T11:10:23+5:30

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया था कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह बताया है। 

Mukhtar Abbas Naqvi hits back on claims 8 MP congress MLAs held in hotel by bjp | मध्य प्रदेश में विधायक खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने साधा निशाना, कहा- 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे, वो तोड़-फोड़...'

Mukhtar Abbas Naqvi (File Photo)

Highlightsदिग्विजय सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी खींचातानी पर आज मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी खींचातानी जारी है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अपने आठ विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर सबसे पहले ये आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जवाब दिया है।  मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है, ''मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। वो तोड़-फोड़, जुगाड़, जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं, अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्यप्रदेश के हालात पर 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं'। दिग्विजय सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में प्रेस से बात करेंगे। 

दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी: मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।वो तोड़-फोड़,जुगाड़,जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं,अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्यप्रदेश के हालात पर 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं'। pic.twitter.com/LzygKmBoCa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2020

मंगलवार (3 मार्च) की देर रात कांग्रेस गठबंधन के 8 विधायक मानेसर के होटल पहुंचे।  कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने उनके इन विधायकों को होटल में बंधक बना रखा है। होटल पहुंचे चार विधायक वे हैं, जो कमलनाथ सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। जबकि इनमें से एक कांग्रेस विधायक हैं जो कि दिग्विजय खेमे के बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस के जीतू पटवारी ने कहा है, ''मोदी जी ने अलग तरह की राजनीति की बात की थी ये है उनकी अलग तरह की राजनीति 65,50,35 करोड़ की विधायकों से बात हुई। इतना पैसा कहां से आया। रात को हम होटल गए, मारपीट की गई विधायकों के साथ, एक विधायक को नरोत्तम मिश्रा उठाकर ले गए। शिवराज सिंह इसके मास्टरमाइंड हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया था कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनकी टिप्पणी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इन आरोपों के एक दिन बाद आई थी कि बीजेपी नेता प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों को भारी धनराशि देने की पेशकश कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी नेताओं के धनराशि देने के प्रस्ताव की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई है। दिग्विजय ने आरोप लगाए थे कि उनकी पार्टी के विधायकों को बीजेपी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले जा रही है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह बताया है। 

Web Title: Mukhtar Abbas Naqvi hits back on claims 8 MP congress MLAs held in hotel by bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे