लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मुख्तार अब्बास नकवी ने किया अखिलेश और जयंत पर हमला, बोले- बाहुबलियों और बेईमानों की बंधक नहीं बनेगी यूपी की जनता

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2022 13:55 IST

मुख्तार अब्बास नकवी ने एक ही बयान में सपा, बसपा और कांग्रेस को लेपेटे में ले लिया। नकवी ने कहा कि यूपी की खराब हालत के लिए विपक्ष के बीते 60 साल का शासनकाल जिम्मेदार है।

Open in App
ठळक मुद्देनकवी ने कहा यूपी की जनता बाहुबलियों और बेईमानों की बंधक नहीं बनेगी सपा, बसपा और कांग्रेस की हुकूमत यूपी को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गईयूपी की जनता को बाहुबली और बदमाशों की नहीं बल्कि ईमान और इंसाफ पसंद सरकार चाहिए

गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी दल के नेता विरोधी पार्टियों को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दूसरे दल की असफलताओं के लिए कटघरे में खड़ा करना और उसके बदौलत जनता से वोट मागने का ट्रेंड इस बार के यूपी इलेक्शन में हर तरफ दिखाई पड़ रहा है।

ताजा घटनाक्रम में मोदी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की टिप्पणी सामने आई है, जिसमें उन्होंने एक ही बयान में सपा, बसपा और कांग्रेस को अपने लेपेटे में ले लिया है और यूपी की खराब हालत के लिए विपक्ष के बीते 60 साल के शासनकाल को जिम्मेदार ठहराया है।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने यब बात दिल्ली से सटे नोएडा में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में कही। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जो लोग यूपी को एक बार फिर बाहुबलियों व बेईमानों का बंधक बनाने के लिए बेचैन हैं उन्हें निराशा मिलेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के 'सबक' सिंडिकेट ने यूपी में 60 सालों तक हुकूमत की और ये हुकूमत यूपी को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गई"।

नोएडा के हल्द्वानी गांव में पहुंचे नकवी ने कहा कि यूपी की जनता बाहुबली, गुंडों और बदमाशों की नहीं बल्कि ईमान और इंसाफ पसंद सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि जो लोग यूपी को अपनी जागीर बनाना चाहते हैं वो इस बात को अच्छे से समझ लें कि यूपी की जनता उनका यह ख्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी।

इस मौके पर विरोधी दल सपा और रालोद के प्रमुखों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि इन ब्रांड न्यू सपूतों का पालन एक ग्रैंड परिवार में हुआ है। इन्होंने जमीन का संघर्ष नहीं देखा है। ये दो हंसों का ऐसा जोड़ा है, जिसे सब कुछ परिवार के बदौलत मिला है और यूपी की आवाम इस बात बखूबी जानती है कि ये क्या हैं और क्या कर सकते हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मुख्तार अब्बास नक़वीBJPअखिलेश यादवजयंत चौधरीसमाजवादी पार्टीराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?