लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेगूसराय जिले के मंझौल गांव के निवासी मुकेश सिंह ने बने लद्दाख के डीजीपी, गांव वालों का नही रहा खुशी का ठिकाना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2026 16:51 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके करियर की यह उपलब्धि उनके गांव और जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। मुकेश सिंह के डीजीपी बनते ही गांव में उल्लास का माहौल कायम हो गया और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

Open in App

पटना: बिहार में बेगूसराय जिले के मंझौल गांव के निवासी मुकेश सिंह ने लद्दाख के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की जिम्मेवारी संभाल ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके करियर की यह उपलब्धि उनके गांव और जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। मुकेश सिंह के डीजीपी बनते ही गांव में उल्लास का माहौल कायम हो गया और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

मुकेश सिंह के चाचा अजय कुमार ने बताया कि हमारे बडे भाई उपेंद्र प्रसाद सिंह बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर थे। मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सेंट जेवियर स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के आरके पुरम से इंटर की पढ़ाई पूरी की और फिर आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। 

उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और बोकारो स्टील प्लांट में दो साल तक काम किया। 1996 में उन्होंने आईपीएस परीक्षा पास की और जम्मू-कश्मीर कैडर में नियुक्त हुए। अजय कुमार ने बताया कि मुकेश सिंह की मेहनत, ईमानदारी और काबिलियत ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बेगूसराय जिले का नाम रोशन किया है। 

लद्दाख के डीजीपी के रूप में उनकी नियुक्ति उनके लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मुकेश की यह उपलब्धि बिहार और खासकर बेगूसराय जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। मुकेश सिंह का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी मुश्किल पार की जा सकती है। 

मुकेश सिंह के नेतृत्व में लद्दाख में पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके साहस और अनुभव से लद्दाख में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि मुकेश सिंह की पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एएसपी के रूप में हुई। 

इसके बाद उन्होंने पुलवामा, रियासी और जम्मू जैसे संवेदनशील जिलों में बतौर एसपी काम किया। अजय कुमार ने बताया कि मुकेश सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं और अदम्य साहस के लिए अब तक दो बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :IPSबिहारबेगूसरायbegusarai-ac
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?