लाइव न्यूज़ :

यूपीः युवती के साथ दो लोग कर रहे थे छेड़खानी, बुजुर्ग पिता ने विरोध किया तो मार दी गोली

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 4, 2018 12:28 IST

छेड़खानी का विरोध करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या। बेटी से छेड़खानी का कर रहे थे विरोध...

Open in App

मुजफ्फरनगर, चार जूनः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर 65 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की बेटी के साथ दो लोग छेड़खानी कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि यह घटना रामपुरी इलाके में हुई। आरोपी किशनपाल और विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है।

यह भी पढ़ेंः- अभिनेत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को दी गालियां, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

शनिवार को रामपुरी इलाके के रहने वाले किशनपाल और विशाल एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती के पिता ने देखा तो छेड़छाड़ का विरोध करने लगा। इस बात से नाराज युवकों ने बुजुर्ग को गोली मार दी। मौके पर पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः-  हेल्‍थ ट्रेनिंग करने आई लड़की से सरकारी स्कूल के टीचर ने किया रेप, तस्‍वीरें सोशल मीडिया में की पोस्ट

पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशनपाल और विशाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या की गयी है। एसपी ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है जहां पीड़ित रहता था।छेड़खानी और सरेआम गोली मारकर हत्या कर देने की घटनाएं दिखाती हैं कि प्रदेश में गुंडों के हौसले कितने बुलंद हैं!

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला