लाइव न्यूज़ :

यूपी के मुगलसराय स्टेशन का हुआ 'भगवाकरण', अमित शाह, सीएम योगी करेंगे नए नाम का उद्घाटन

By भारती द्विवेदी | Updated: August 2, 2018 11:52 IST

स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक से भगवा रंग को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जैसे घर में शादी होती है तो घर में सजावट होती है। उसी तरह 5 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन की रंगा जा रहा।इसको राजनीतिक रंग ना दें।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्त: हाल ही में योगी सरकार ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन करने की घोषणा की थी। नाम बदलने के बाद अब रेलवे द्वारा स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। मुगलसराय स्टेशन पर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। रंगाई की जो भी तस्वीर अभी सामने आई है, उस हिसाब पर स्टेशन को भगवा रंग से पेंट किया जा रहा है। पांच अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर के दौरे पर हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे।

दरअसल, पांच अगस्त को मुगलसराय स्टेशन का  नाम ऑफिशियली बदल दिया जाएगा। उस दिन होने वाले कार्यक्रम में अमित शाह, सीएम योगी के अलावा रेलवे मंत्री पीयूष गोएल भी शामिल होने वाले हैं। इस वजह से ये सारी तैयारी चल रही हैं।

स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक से भगवा रंग को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जैसे घर में शादी होती है तो घर में सजावट होती है। उसी तरह 5 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन की रंगा जा रहा।इसको राजनीतिक रंग ना दें। गौरतलब है कि उत्र प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सरकारी बिल्डिंगों का भगवाकरण किया जा रहा है। अब तक सरकारी दफ्तर, सरकारी स्कूल, थाना, मंडी समिति की बिल्डिंग को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। अब उस कड़ी में मुगलसराय स्टेशन का नाम भी जुड़ा गया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअमित शाहपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण