लाइव न्यूज़ :

एमएसएफ नेता ने अपमानजनक टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:31 IST

Open in App

केरल में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) की बैठक में संगठन की महिला सदस्यों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप का सामना कर रहे एक शीर्ष नेता ने बृहस्पतिवार को घटना पर खेद प्रकट किया लेकिन वह अपने इस दावे पर कायम रहे कि उन्होंने कोई भी शब्द दुर्भावनापूर्ण इरादे से नहीं कहा।इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र इकाई एमएसएफ के प्रमुख पीके नवाज़ ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर घटना के बारे में अपना पक्ष बताया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में एमएसएफ की राज्य समिति की बैठक के दौरान किसी के खिलाफ कोई "व्यक्तिगत या लिंग-विशिष्ट" टिप्पणी नहीं की जैसा संगठन की महिला इकाई ‘हरिथा’ की नेताओं ने आरोप लगाया है। नवाज़ ने पोस्ट में कहा, “मैंने बैठक के दौरान दुर्भावनापूर्ण इरादे से एक भी शब्द नहीं कहा, जिसमें एक महिला कार्यकर्ता सहित लगभग 30 लोगों ने शिरकत की थी। अगर बैठक में शामिल मेरे किसी सहयोगी को गलतफहमी या किसी अन्य कारण से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।” ‘हरिथा’ नेताओं के एक समूह ने नवाज़ समेत संगठन के कुछ पुरुष नेताओं द्वारा की गईं कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ राज्य महिला आयोग का रुख किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें आयोग से इसलिए संपर्क करना पड़ा क्योंकि आईयूएमएल नेतृत्व 'दोषी' के विरूद्ध समय रहते कार्रवाई करने में नाकाम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखालिस्तानी समूह ने भारत विरोधी अभियान को दिया नया रंग, 'उर्दुस्तान' की डिमांड करने को लेकर मुस्लिमों को भड़काया

भारतIUML नेता ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति द्वारा बच्चे को जन्म देने के दावे बताया ‘खोखला’, कहा- इस पर विश्वास करने वाले लोग ‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं’

भारत‘हरिता’ नेताओं को नैसर्गिक न्याय नहीं मिला : फातिमा ताहिलिया

भारतआईयूएमएल ने एमएसएफ की महिला विंग की प्रदेश समिति पर कार्रवाई की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप