लाइव न्यूज़ :

एमएससी बैंक घोटाला : पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली हजारे की याचिका पर सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: February 21, 2021 00:16 IST

Open in App

मुंबई, 20 फरवरी मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के कथित 25,000 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में पुलिस द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की याचिका पर शनिवार को सुनवाई शुरू की।

इस मामले में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल था।

हजारे के वकील ने कहा कि अदालत ने शनिवार को मामले पर संक्षिप्त सुनवाई की और मामले को 15 मार्च के लिए स्थगित कर दिया।

हजारे के अलावा इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता सुरिंदर अरोड़ा ने भी याचिका दायर कर साक्ष्य के अभाव में पुलिस द्वारा जांच बद किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक घोटाला मामले में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

प्राथमिकी के मुताबिक, एक जनवरी 2007 और 31 दिसंबर 2017 के बीच एमएससी बैंक में अनियमितताओं के चलते राज्य को 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे