लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE Maharashtra HSC Board Result 2018: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 88.41 फीसदी छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी,  Mahahsscboard.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 30, 2018 13:25 IST

MSBSHSE Maharashtra Board Result 2018: mahahsscboard.in महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) इस साल आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दी है। कक्षा 12वीं (HSC 12th Result 2018) के लाखों छात्र अपने नतीजे महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  

Open in App

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। रिजल्ट आज लगभग 12:30 बजे घोषित किया गया। यह रिजल्ट छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in  पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं में लगभग 88.41 फीसदी छात्र पास हुए हैं। ताजा खबरों के मुताबिक इस साल लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा फीसदी में पास हुई हैं। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड में इस साल 92.36 फीसदी लड़कियां पास हुई वहीं, 82.18 फीसदी लड़के पास हुए हैं। बता दें कि साल 2017 की अपेक्षा इस साल 1.06 फीसदी में घटोत्तरी हुई है। पिछले साल लगभग 89.5 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

महाराष्ट्र बोर्ड ने अलग-अलग डिवीजन के रिजल्ट की घोषणा की है। वहीं, बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों विषयों के रिजल्ट की घोषणा एक साथ की है। इस साल साइंस में 95.85 फीसदी छात्र पास हुए थे। आर्ट में 78.96 फीसदी और कॉमर्स में 89.50 फीसदी छात्र पास हुए हैं।  

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं (MSBSHSE HSC Result 2018) के एग्जाम 21 मार्च से शुरू किया और 20 अप्रैल को समाप्त हो गया। तब से छात्र अपने रिजल्ट की राह तक रहे थे। जैसे ही महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा हुई वैसे ही छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। छात्र रिजल्ट देखने के लिए साइबर कैफे में भीड़ थी। वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट का स्लो हो गया है। जिसे लेकर छात्र परेशान हैं। ऐसे मौके पर छात्र थोड़ा सब्र करें। सर्वर ठीक होने के बाद रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

Maharashtra Board Result 2018 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।- लॉग इन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( HSC Result 2018) का लिंक होगा। -  महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं  के छात्र (MH HSC Result 2018 / Maharashtra Plus two (class 12th) Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट (HSC Result 2018) पेज पर आ जाएगा।   

महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE HSC class 12th Result 2018) के बारे में 

 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च 2018 में आयोजित की गई थी।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्समहाएचएसएससीबोर्ड.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी