लाइव न्यूज़ :

एमपीएससी अभ्यर्थी ने कोविड-19 के चलते साक्षात्कार टलने के कारण आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:38 IST

Open in App

पुणे, चार जुलाई पुणे के हडपसर में कोविड-19 महामारी के चलते महाराष्ट्र सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम साक्षात्कार नहीं होने के चलते कथित रूप से तनाव में आए 24 वर्षीय एमपीएससी अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हडपसर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक स्वप्निल लोनकर ने 2019 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं पास कर ली थीं और वह अंतिम साक्षात्कार की प्रतीक्षा कर रहा था। उसने 2020 प्रारंभिक परीक्षा भी पास कर ली थी।

वरिष्ठ निरीक्षक बालकृष्ण कदम ने कहा, ''उसने 30 जून को अपने घर में फांसी लगा ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें कहा गया है कि साक्षात्कार नहीं होने के कारण नकारात्मकता की भावना पैदा हो रही है और उसके आयु सीमा पार करने का जोखिम है। उसने यह भी कहा कि वह निराश था। उसके परिवार को उससे बहुत उम्मीदें थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए