लाइव न्यूज़ :

मप्र: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित, न्यायिक जांच के आदेश

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:22 IST

Open in App

भोपाल, 14 सितंबर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाने में कथित रूप से पुलिस हिरासत में 24 वर्षीय युवक की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाने में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे गोगांवा निपानी गांव के निवासी किशन मानकर की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।

वहीं, भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किशन को उसके भाई और अन्य साथियों के साथ बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था।

मंत्री ने कहा, ‘‘मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मैंने संबंधित थाना प्रभारी, एक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

मिश्रा ने कहा कि मृतक के भाई ने दावा किया है कि वह सांस की बीमारी से पीड़ित था, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का असली कारण पता चलेगा।

घटना के बाद खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवक की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए किशन को थाने लाया गया था। लगभग आधी रात को उसने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे ओंकारेश्वर के अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पिछले हफ्ते ही पड़ोसी जिले खरगोन में पुलिस हिरासत में 35 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और जिला पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए