लाइव न्यूज़ :

मप्र : महिला ने तीन महीने की बेटी की हत्या की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 14:31 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र), 24 अक्टूबर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला ने पानी में डुबोकर मारने का तरीका इंटरनेट पर सर्च (खोजने) करने के बाद अपनी तीन महीने की बेटी की कथित तौर पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी में डुबोकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 अक्टूबर को उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरोद कस्बे में हुई, लेकिन मामले की जांच के बाद शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार किया गया।

खाचरोद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया घटना से पहले इस महिला ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट पर सर्च किया था कि कैसे किसी को डुबोकर मारा जाता है।

उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर दोपहर को इस महिला ने चिल्लाते हुए अपने घर वालों को बताया था कि उसकी बेटी घर से गायब हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश की और फिर पुलिस से शिकायत की। अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची का शव घर की छत पर स्थित पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने 21 अक्टूबर को महिला और उसके पति को हिरासत में लिया।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जब यह घटना हुई तो उसका पति घर पर ऑनलाइन कक्षाएं ले रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह भी पता चला कि वर्ष 2018 के बाद से यह महिला अपने पति पर परिवार से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए