लाइव न्यूज़ :

मप्र में सितंबर अंत तक 220 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता होगी : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:31 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि 221 मीट्रिक टन क्षमता के कम से कम 190 आक्सीजन उत्पादन संयंत्र सितंबर माह के अंत में प्रदेश में चालू हो जायेगें। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को प्रदेश के 10 अस्पतालों में नव स्थापित ऑक्सीजन संयंत्रों का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए यह बात कही। लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत वाले इन 10 ऑक्सीजन संयंत्र की क्षमता 5500 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन उत्पादन की है। उन्होंने कहा, ‘‘ मार्च तक प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र नहीं थे। प्रदेश में कम से कम 190 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं जिसमें से 68 संयंत्र तैयार हो चुके हैं और 65 संयंत्र चालू हो चुके हैं। 221 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पन्न करने की क्षमता वाले 190 संयंत्र सितंबर अंत तक चालू हो जायेगें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मध्य प्रदेश चिकित्सकीय ऑक्सीजन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा। चौहान ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान हमने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों ने बहुत प्रयासों के बाद ऑक्सीजन प्राप्त करने में सफलता हासिल की हालांकि इसमें टैंकरों की उपलब्धता एक बड़ी समस्या थी। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर अंत तक मध्य प्रदेश में कुल 14,255 ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध होंगे तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती जैसी अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए