लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे सांसद वीरेंद्र कुमार, पीएम मोदी बोले- निधन से दु:खी हूं, ओम शांति, राहुल गांधी ने कहा-उनके परिवार, सहकर्मी और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:22 IST

गौरतलब है कि वीरेंद्र कुमार मार्च 2018 में केरल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का समर्थन हासिल था। वे समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के तीन बार अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके थे और निधन के समय बोर्ड में एक निदेशक थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसमाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के निदेशक मंडल के सदस्य वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को निधन हो गया।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेंद्र कुमार जी के निधन से दु:खी हूं। उन्होंने एक प्रभावी विधायक एवं सांसद के रूप में अपनी पहचान बनाई।’’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य एवं मलयालम भाषा के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि वह गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाने में यकीन रखते थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के निदेशक मंडल के सदस्य वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को निधन हो गया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेंद्र कुमार जी के निधन से दु:खी हूं। उन्होंने एक प्रभावी विधायक एवं सांसद के रूप में अपनी पहचान बनाई।’’

उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार गरीबों एवं वंचितों के लिए आवाज उठाने में यकीन रखते थे। मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।’’ वीरेंद्र कुमार 1987 में केरल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह दो बार लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए थे।

मार्च 2018 में वह केरल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे का समर्थन प्राप्त था। वीरेंद्र कुमार समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के तीन बार अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके थे। वह समाचार एजेंसी के निदेशक भी रहे थे।

वीरेंद्र कुमार का निधन राजनीति और पत्रकारिता जगत को बड़ा नुकसान : जावडे़कर

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार को कहा कि एम पी वीरेंद्र कुमार का निधन राजनीति और पत्रकारिता जगत को बड़ा नुकसान है। वीरेंद्र कुमार प्रमुख मलयाली दैनिक मातृभूमि के प्रबंध निदेशक और पीटीआई निदेशक मंडल के सदस्य थे।

मलयाली लेखक-पत्रकार और राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार का बृहस्पतिचार को कोझीकोड में दिल का दौरा पड़ने से एक निजी अस्पाताल में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। जावडेकर ने ट्वीट किया, ‘‘एम पी वीरेंद्र कुमार एक विद्वान राजनीतिज्ञ, समाजवादी, लेखक और पत्रकार थे। केंद्रीय श्रम मंत्री के रूप में वह श्रमिकों के कल्याण के लिये खड़े रहे। मातृभूमि के सीएमडी के रूप में उन्होंने सुनिश्चित किया कि यह लोगों की आवाज बने। उनके निधन से राजनीति और पत्रकारिता जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।’’

राहुल गांधी ने वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्यसभा सदस्य एवं मलयालम भाषा के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं लेखक और मातृभूमि समूह के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, सहकर्मी और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

गांधी केरल के लोक सभा क्षेत्र वायनाड से सांसद भी हैं। वीरेंद्र कुमार केरल से राज्य सभा सांसद थे और वह समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के निदेशक मंडल के एक सदस्य भी थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को कोझिकोड के एक अस्पताल में हो गया।

टॅग्स :केरलनरेंद्र मोदीप्रकाश जावड़ेकरराहुल गांधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील