लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: ऋतिक रोशन के जोमैटो वाले ऐड पर हंगामा! महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कहा-वापस ले इसे मांगे माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 08:19 IST

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने अभिनेता ऋतिक रोशन के जोमैटो वाले विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसके खिलाफ जिलाधिकारी से भी शिकायत की है और एड हटवाकर कंपनी से माफी मांगने को भी कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में अभिनेता ऋतिक रोशन के विज्ञापन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ऋतिक रोशन के एक एड में महाकाल मंदिर के बारे में बोला गया है। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऋतिक रोशन के एक विज्ञापन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दो पुजारियों ने ऑनलाइन फूड डिलेवरी कंपनी ‘जोमैटो’ के बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के विज्ञापन को वापस लेने की मांग की और कहा कि यह हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। 

अभिनेता ऋतिक रोशन ने विज्ञापन में क्या कहा

विज्ञापन में रोशन कहते हैं कि उन्हें उज्जैन में एक ‘‘थाली’’ (खाने की थाली) होने का पता चला इसलिए उन्होंने ‘‘महाकाल’’ से ऑर्डर किया। आपको बता दें कि उज्जैन में भगवान शिव का महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां देश भर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। 

पुजारियों ने विज्ञापन पर जताया आरोप

मंदिर के पुजारी महेश और आशीष ने कहा कि जोमैटो को तुरंत यह विज्ञापन वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यहां भक्तों को एक थाली में ‘प्रसाद’ परोसा जाता है और यह विज्ञापन हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है। 

पुजारियों ने विज्ञापन के खिलाफ जिलाधिकारी से की शिकायत

पुजारियों ने कहा कि उन्होंने उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह से भी संपर्क किया और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि कोई भी फिर से हिंदू धर्म का मजाक न उड़ाए। गौरतलब है कि जिलाधिकारी, महाकाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। 

पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने विज्ञापन को भ्रामक करार देते हुए कहा कि मंदिर ‘प्रसाद’ के रूप में मुफ्त भोजन थाली प्रदान करता है और इसे बेचा नहीं जाता है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिरजोमैटोऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील