लाइव न्यूज़ :

मप्र ने छत्तीसगढ़ के साथ 15 अप्रैल तक बस संचालन किया स्थगित

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:50 IST

Open in App

भोपाल, सात अप्रैल मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है।

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ से लोगों के आवागमन पर रोक लगाएगी।   परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यात्री बसों की आवाजाही 7 से 15 अप्रैल तक स्थगित रहेगी। आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लोगों के हित में लिया गया है।  

इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार, महाराष्ट्र राज्य से लगी अपनी सीमाओं को बंद कर चुकी है। महाराष्ट्र में हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

 छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक 9,921 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3,68,269 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। कोविड-19 से मंगलवार को 53 लोगों की मौत के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,416 हो गई है।

 वहीं मध्यप्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,073 हो जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,13,971 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए