लाइव न्यूज़ :

मप्र: ज्ञापन में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर पीएफआई से जुड़े छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:57 IST

Open in App

भोपाल/उज्जैन, एक नवंबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने त्रिपुरा में हुई हिंसा पर उज्जैन में प्रशासन को दिये गए ज्ञापन में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया है।

मिश्रा ने भोपाल में मीडिया से कहा, ‘‘त्रिपुरा हिंसा पर पीएफआई ने उज्जैन में एक ज्ञापन दिया था। इसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर पीएफआई से जुड़े छह लोगों को भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने कहा कि इसी तरह की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपने भाषणों में करते हैं।

पीएफआई एक चरमपंथी संगठन है।

इस बीच, उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि त्रिपुरा में हुई घटना को लेकर 29 अक्टूबर को पीएफआई ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उज्जैन पुलिस को दिया था।

उन्होंने कहा कि उस ज्ञापन में एक शब्द बेहद आपत्तिजनक था, जिसकी वजह से माहौल बिगड़ सकता था, इसलिए छह लोगों को भादंवि की धारा 188, 295, 153 एवं अन्य धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि पिछले महीने बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में तोड़फोड़ के खिलाफ त्रिपुरा में हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos