लाइव न्यूज़ :

सांसद साध्वी प्रज्ञा को मिली खुजली वाले रसायन से भरी चिट्ठी, मोदी-शाह व डोभाल की फोटो पर क्रास भी मिली, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 14, 2020 15:19 IST

जब उनसे पूछा गया कि यह जहरीला रसायन पदार्थ क्या है तो उन्होंने कहा कि फारेंसिक टीम द्वारा जांच करने के बाद ही इसका पता चल पायेगा। वली ने बताया कि पोस्ट के जरिए आये इन लिफाफों को खोलने पर प्रज्ञा को आशंका हुई कि इनमें हानिकारक रसायन हैं और पुलिस में इसकी शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देनगर पुलिस अधीक्षक, टी टी नगर उमेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 326 एवं 507 के तहत कमला नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन-चार पत्रों में मिले इन पदार्थों को जब्त कर लिया है और इनकी जांच की जाएगी। 

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार की रात भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें उन्होंने जहरीले रसायन पदार्थ होने की आशंका जताई है। सूत्रों की मानें तो खुजली वाली रसायन होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा, चिट्ठी में देश के प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व अजित डोभाल की फोटो पर क्रास भी मिली। 

भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने 'भाषा' को बताया कि हमें सांसद प्रज्ञा सिंह ने शिकायत की है कि उन्हें कुछ हानिकारक रसायन वाले लिफाफे मिले हैं।''

जब उनसे पूछा गया कि यह जहरीला रसायन पदार्थ क्या है तो उन्होंने कहा कि फारेंसिक टीम द्वारा जांच करने के बाद ही इसका पता चल पायेगा। वली ने बताया कि पोस्ट के जरिए आये इन लिफाफों को खोलने पर प्रज्ञा को आशंका हुई कि इनमें हानिकारक रसायन हैं और पुलिस में इसकी शिकायत की।

इसी बीच, नगर पुलिस अधीक्षक, टी टी नगर उमेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 326 एवं 507 के तहत कमला नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन-चार पत्रों में मिले इन पदार्थों को जब्त कर लिया है और इनकी जांच की जाएगी।  

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतनरेंद्र मोदीअमित शाहअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप