लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, बोले- "हार की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी"

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2018 12:11 IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना पूरी होने के बाद दलवार स्थिति इस प्रकार है। कुल सीटें : 230 परिणाम :230 दल का नाम जीते कांग्रेस 114 भाजपा 109 बसपा 02 समाजवादी पार्टी। 

Open in App

शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी  मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद सीएम शिवराज ने कहा, अब मैं मुक्त हूं और आजाद भी। 

मध्य प्रदेश की राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अब मैं मुक्त हूं, आय एम फ्री, मैं अपना इस्तीफा माननीय राज्यपाल को देने जा रहा हूं। हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है। मैंने कमलनाथ जी को बधाई भी दी है।"

इस्तीफा देने के बाद चौहान ने मीडिया से कहा, ‘‘इस्तीफा देकर आया हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पराजय की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी, मेरी और मेरी है।’’ चौहान ने कहा, ‘‘जनता का भरपूर प्यार भी मिला। कार्यकर्ताओं का भरपूर प्यार भी मिला। वोट भी हमें (कांग्रेस से) थोड़ा ज्यादा मिल गये, लेकिन संख्या बल में (कांग्रेस से) पिछड़ गये। इसलिए मैं संख्या बल के सामने शीश झुकाता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण हम सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे।’’ चौहान ने कहा, ‘‘(मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कमलनाथ को (कांग्रेस की जीत के लिए) मैंने शुभकामनाएं दी हैं। बधाई दी है।’’ मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए नवंबर 28 को हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना हुई। इसमें प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभर कर आई है, जो बहुमत के 116 के जादुई आंकड़े से दो सीट कम है, जबकि 15 साल से प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा 109 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। राज्य में बसपा को दो और सपा को एक सीट मिली है। दोनों ही पार्टियों ने बुधवार की सुबह कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप