लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक के खिलाफ थाने पहुंचीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 8, 2019 08:31 IST

भोपाल के दक्षिण जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि अभी हम सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक विधायक पर उन्हें जिंदा जलाने का कथित रूप से बयान देने के आरोप में कांग्रेस नेता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। भाजपा की विवादास्पद सांसद प्रज्ञा ठाकुर शनिवार की रात को यहां कमला नगर पुलिस थाने पहुंची

भाजपा की विवादास्पद सांसद प्रज्ञा ठाकुर शनिवार की रात को यहां कमला नगर पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक पर उन्हें जिंदा जलाने का कथित रूप से बयान देने के आरोप में कांग्रेस नेता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

भोपाल के दक्षिण जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि अभी हम सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ बातचीत कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे के बारे में दिये गये कथित बयान के विरोध में प्रज्ञा के खिलाफ अपने निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दिनों प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा का पुतला जलाया था और प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कथित तौर पर कहा था कि यदि प्रज्ञा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में कदम रखा तो उन्हें जिंदा जला देगें। दांगी के इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद विधायक दांगी ने इसके लिये माफी मांग ली और कहा कि वह एक गांधीवादी हैं। विधायक की धमकी और माफी के बाद प्रज्ञा ने 30 नवंबर को ट्वीट कर दांगी को चुनौती दी कि वह आठ दिसंबर को उनके निर्वाचन क्षेत्र ब्यावरा में उनके घर आ रही हैं और वह उन्हें जिंदा जला लें। लेकिन उसके एक दिन पहले ही प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस विधायक दांगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये यहां पुलिस थाने पहुंच गईं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील