लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः BJP ने जारी की पहली सूची, मालवा-निमाड़ की 66 में से 47 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 2, 2018 17:54 IST

बीजेपी की जारी हुई सूची में आगर से मौजूदा विधायक गोपाल परमार के स्थान पर देवास-शाजपुर से सांसद मनोहर ऊंटवाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की। 230 में से 177 सीटों पर उम्मीदवार के नाम जारी कर दिये गए है। जारी सूची में मालवा-निमाड की 47 सीटे भी शामिल हैं। इस अंचल से 11 विधायकों की टिकट पार्टी ने काट दी है। वहीं एक सांसद को विधानसभा का टिकट दिया गया है।

शुक्रवार (2 अक्टूबर) को जारी हुई सूची में आगर से मौजूदा विधायक गोपाल परमार के स्थान पर देवास-शाजपुर के सांसद मनोहर ऊंटवाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं मनासा से विधायक तथा पूर्व मंत्री कैलाश चावला की टिकट काट कर माधव मारु को सैलाना से, विधायक संगीता चोरल के स्थान पर नारायण मेढा को रतलाम ग्रामीण से, विधायक मथूरा लाल की स्थान दिलीप मकवाना को घट्टिया से, विधायक सतीश मालवीय के स्थान पर अशोक मालवीय को धरमपूरी से, विधायक कालू सिंह के स्थान पर गोपाल कन्नौजे को सरदारपुर से मैदान में उतारा है।

इसके अलावा विधायक वेलसिंह भूरिया की स्थान पर संजय बघेल को महेश्वर से, विधायक राजकुमार मेव की स्थान पर भूपेन्द्र आर्य को पन्धाना से, विधायक योगिता बोरकर की स्थान पर राम डोंगरें को मन्धाता से, लोकेन्द्र सिंह के स्थान पर नरेन्द्र सिंह तोमर को बागली से, चम्पलाल देवडा के स्थान पर पहाड सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

वहीं अब दूसरी सूची का इंतजार किया जा रहा है। जिस हिसाब से पहली सूची में इस अंचल से विधायकों के टिकट काटे गए है। उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा अपने इस किले को बचाने के लिए दूसरी सूची में भी नए नाम दे सकती है।

इन विधायकों के क्षेत्र बदलकर टिकट दिए

1) सबलगढ़ -मेहरबान सिंह रावत का टिकट कटा, सरला रावत को मिला2) सुमावली -सत्यपाल सिंह का टिकट कटा, बसपा से आए अजबसिंह को मिला3) ग्वालियर पूर्व से -मंत्री माया सिंह का टिकट कटा, सतीश सिकरवार को मिला4) सेवढ़ा - प्रदीप अग्रवाल का कटा, राधेलाल को मिला5) गुना -पन्ना लाल शाक्य का कटा, गोपीलाल जाटव को मिला6) अशोकनगर -गोपीलाल जाटव के बदले लड्डू राम कोरी7) सुरखी - पारूल साहू का कटा, सांसद के बेटे सुधीर यादव को मिला8) टीकमगढ़ - के के श्रीवास्तव का कटा,राकेश गिरी को मिला9) पृथ्वीपुर -अनिता नायक का कटा, अभय यादव को मिला10) छतरपुर -ललिता यादव मंत्री यहां से बदला, अर्चना सिंह को मिला11) मलहरा से -रेखा यादव का कटा, ललिता यादव को मिला12) हटा -उमा खटीक का कटा, पीएल टंटवे13) गुन्नौर -महेन्द्र सिंह का कटा, राजेश वर्मा को मिला14 ) रामपुर -हर्ष सिंह ( मंत्री)  टिकट कटा, विक्रम सिंह को मिला15 ) सेमरिया - नीलम मिश्रा कटा, के पी त्रिपाठी को मिला16 ) त्यौथर -रमाकांत तिवारी का कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला17 ) देवसर -राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला18 ) जयसिंहनगर -प्रमिला सिंह का कटा, जयसिंह को मिला19 ) जैतपुर -जयसिंह मरावी का कटा, मनीषा सिंह को मिला20 ) बांधवगढ़ -ग्यान सिंह का कटा, शिवनारायण सिंह को मिला21) बहोरीबंद - प्रभात पांडे का कटा, प्रणय पांडे को मिला22) साहपुरा -गंगाबाई धुर्वे की जगह मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे23) जुन्नारदेव -नाथन शाह की जगह आशीष ठाकुर24 ) आमला -चैतराम मानेकर की जगह योगेश25 ) घोड़ाडोंगरी -सज्जन सिंह उनके की जगह गीताबाई26 ) सांची-गौरशंकर शेजवार मंत्री की जगह बेटे मुदित27 ) विदिशा -शिवराज सिंह की जगह मुकेश टंडन28 ) आष्टा -रंजीत सिंह गुनवान की जगह रघुनाथ मालवीय29 ) बागली -चंपालाल देवड़ा की जगह पहार सिंह30 ) मांधाता -लोकेन्द्र सिंह तोमर की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर31) महेश्वर -- मेव राजकुमार की जगह भूपेन्द्र आर्य32) सेंधवा -रतनसिंह रावजी आर्य की जगह अंतर सिंह आर्य33) सरदारपुर -वेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल34) धरमपुरी -कालुसिंह ठाकुर की जगह गोपाल कनोजे35 ) घटिया -सतीश मालवीय की जगह अशोक मालवीय36 ) रतलाम ग्रामीण से -- मथुरालाल की जगह दिलीप मकवाना37 ) सैलाना से -संगीता चारेल की जगह नारायण मेडा38 ) मनासा से -कैलाश चावला की जगह माधव मारू

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप