लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस विधायक की माता की शोक सभा में पंडाल गिरा, एक शख्स की मौत, 21 अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 5, 2019 07:14 IST

भारी बारिश के चलते पंडाल के ऊपर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया और पंडाल अचानक गिर गया। इस वजह से शोक प्रकट करने आये कई लोग इसके नीचे दब गये।

Open in App

मध्य प्रदेश के इंदौर में भारी बारिश के बाद शुक्रवार शाम यहां कांग्रेस के एक विधायक की माता की शोक सभा में पंडाल गिर जाने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 21 अन्य घायल हो गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि यह हादसा शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की माता कृष्णा देवी (80) के निधन पर मरीमाता चौराहे पर आयोजित शोक सभा में हुई।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते पंडाल के ऊपर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया और पंडाल अचानक गिर गया। इस वजह से शोक प्रकट करने आये कई लोग इसके नीचे दब गये।

बताया जाता है कि हादसे के वक्त कम से कम 200 लोग पंडाल के नीचे थे। जड़िया ने बताया कि हादसे के बाद पंडाल में बिजली आपूर्ति बंद कराते हुए इसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 22 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। इनमें शामिल विनोद दुबे (55) की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

वॉटरप्रूफ पंडाल बनाने के लिये लोहे के सामान का इस्तेमाल किया गया था जिससे लोगों को चोटें आयीं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालइंदौरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण