लाइव न्यूज़ :

मप्र : धर्म परिवर्तन कराने के संदेह में भीड़ ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया, दो घायल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:57 IST

Open in App

नीमच (मप्र), तीन अक्टूबर मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील में दो दर्जन नकाबपोश लोगों ने कथित रूप से एक धार्मिक स्थल पर विस्फोटकों से हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया तथा उसके खादिम और एक ज़ायरीन की लाठी-डंडों से पिटाई की। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि हमलावर मौके पर एक पर्चा भी छोड़ गए, जिसमें कहा गया है कि संबंधित दरगाह में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराकर मुसलमान बनाया जाता है, जो सनातन धर्म के खिलाफ है।

पुलिस ने बताया कि यह हमला शनिवार रात करीब 11 बजे से रविवार तड़के तीन बजे तक चार घंटे चला।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि घायल ज़ायरीन की पहचान अब्दुल रज्जाक के रूप में हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि इस धार्मिक स्थल के खादिम नूर बाबा को मामूली चोटें आईं हैं।

उन्होंने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नूर बाबा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के तहत दंगा करने, धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं के तहत 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कुछ विस्फोटक पदार्थों का उपयोग कर दरगाह को क्षतिग्रस्त किया गया है।

इस्तेमाल किए गए विस्फोटक के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह फॉरेंसिक जांच के बाद पता चल पाएगा।

उन्होंने बताया कि यह धार्मिक स्थल नीमच जिले में रतनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में स्थित है और यह सुनसान क्षेत्र है।

वर्मा ने कहा कि यह हमला शनिवार रात 11 बजे से रविवार तड़के तीन बजे तक चार घंटे चला।

पर्चे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जांचकर्ताओं को बरगलाने और घटना को अलग मोड़ देने के लिए इसे छोड़ा गया हो।

हालांकि, वर्मा ने कहा कि वह आरोपियों की पहचान के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि अभी जांच चल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थल को सिर्फ पांच प्रतिशत नुकसान हुआ है, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि हमले से उसके खंभे कमजोर हो गए हैं।

वर्मा ने इन खबरों का खंडन किया कि हमलावर तलवार और भाला लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों के पास लाठियां थीं।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो में इस दरगाह का खादिम और एक ज़ायरीन एवं उसकी पत्नी घटना के बारे में बताते हुए नजर आते हैं।

घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने जुलूस निकाला। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर