लाइव न्यूज़ :

मप्र : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना से लिए गये रुपये, तीन निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:32 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कम से कम 23 व्यक्तियों के कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्माण श्रमिकों के लिये संचालित कल्याणकारी योजना से कथित रूप से 46 लाख रुपये से अधिक लिए जाने के मामले में तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हरेन्द्र नारायण द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के बोहनाखैरी गांव में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर रुपए लिए जाने के मामले में ग्राम बोहनाखैरी के पंचायत सचिव राकेश चंदेल, ग्राम रोजगार सहायक संजय चौरे एवं भौतिक सत्यापन क्षेत्रीय पंचायत समन्वयक अधिकारी सुनील अधवान को निलंबित किया गया है। इसके अलावा, इन तीनों के विरूद्ध चौरई थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसे प्रकरण में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों के अनुसार बोहनाखैरी गांव की आबादी 2800 लोगों की है। पिछले दो वर्षों में 106 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतयूपी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, पुलिस को गलत जानकारी देने पर बीएनएस के तहत होगा मुकदमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए