लाइव न्यूज़ :

मप्र: बदमाशों ने न्यायाधीश पर हमला करके सोने की चेन लूटी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:47 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 28 मार्च मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने घर के बाहर टहल रहे जिला न्यायालय के एक न्यायाधीश को स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और उनकी सोने की चेन लूट ली।

इसके बाद बदमाशों ने उन्हें चाकू मारे और रायफल की बट से हमला कर फरार हो गए। यह घटना ग्वालियर स्थित थाटीपुर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में शनिवार रात को हुई।

थाटीपुर पुलिस थाना प्रभारी आर बी एस विमल ने बताया कि मजिस्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाले न्यायाधीश सचिन जैन शनिवार रात को कॉलोनी की सड़क पर नियमित रूप से टहलने निकले। उनके साथ परिजन और एक दोस्त भी था।

उन्होंने कहा कि उसी दौरान एक तेज गति से स्कॉर्पियो आई। वाहन की तेज गति देखकर न्यायाधीश जैन व अन्य लोग एकदम किनारे हो गए।

विमल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्कॉर्पियो में बैठे लोगों को देखकर सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा। यह सुनकर स्कॉर्पियो में बैठे छह लोग उनके पास आ गए और मारपीट करने लगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर न्यायाधीश पर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई।

विमल ने बताया कि दूसरे युवक ने राइफल के बट से भी उन पर वार कर दिया और न्यायाधीश के गले की सोने की चेन लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

न्यायाधीश ने तुरंत पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर युवकों की जानकारी ली और घायल न्यायाधीश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विमल ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती व मारपीट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा