लाइव न्यूज़ :

MP Local Body Results: निकाय चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता को पड़ा दिल का दौरा, मौत, निर्दलीय अखिलेश गुप्ता ने केवल 14 वोट से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 18:53 IST

MP Local Body Results: हनुमना नगर परिषद में कांग्रेस के 8 सीटें आई हैं और भाजपा 2 सीट पर जीत सकी, जबकि निर्दलीय 5 प्रत्याशी जीते हैं। हरिनारायण गुप्ता हनुमना नगर परिषद में अध्यक्ष के दावेदार भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमना नगर परिषद के वार्ड-9 से मैदान में थे।निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने केवल 14 मतों से पराजित किया।दोपहर करीब 12 बजे सीने में दर्द हुआ।

MP Local Body Results: मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ने वाले हरिनारायण गुप्ता (45) को चुनाव परिणाम में मिली हार के तुरंत बाद दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

वह हनुमना नगर परिषद के वार्ड-9 से मैदान में थे और रविवार को हुई मतगणना में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने केवल 14 मतों से पराजित किया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नवीन दुबे ने बताया, ‘‘हरिनारायण आज सुबह मतगणना स्थल पर थे। उन्हें दोपहर करीब 12 बजे सीने में दर्द हुआ।

इसके बाद उन्हें तुरंत हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’’ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) एम मंसूरी ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। वहीं, कांग्रेस के रीवा जिला अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ल भगत ने बताया, ‘‘हरिनारायण हनुमना में चुनाव का नेतृत्व कर रहे थे।

हनुमना नगर परिषद में कांग्रेस के 8 सीटें आई हैं और भाजपा 2 सीट पर जीत सकी, जबकि निर्दलीय 5 प्रत्याशी जीते हैं। हरिनारायण हनुमना नगर परिषद में अध्यक्ष के दावेदार भी थे। दुखद है मतगणना स्थल पर उन्हें दिल का दौरा आ गया।’’ उन्होंने कहा कि हरिनारायण ने पूरे चुनाव में जमकर मेहनत की थी और खूब प्रचार-प्रसार किया था।

इस वजह से जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त थे। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे मतगणना स्थल पर गए। उन्होंने बताया कि उस दौरान मतगणना चल रही थी, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश ने 14 मतों से हरिनारायण को पराजित कर दिया।

भगत ने बताया कि इसकी खबर आने के बाद उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगा और लगभग साढ़े 12 बजे हरिनारायण को हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि हरिनारायण कांग्रेस पार्टी हनुमना के मंडलम अध्यक्ष भी थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसBJPकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण