लाइव न्यूज़ :

MP Local Body Results 2022: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र में बीजेपी का पूरी तरह सफाया, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2022 14:38 IST

MP Local Body Results 2022: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दोनों चरणों के चुनाव परिणामों के बाद कुल 16 नगर निगम के महापौर में से भाजपा ने नौ शहरों भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, सतना, सागर, उज्जैन, देवास और रतलाम के महापौर का चुनाव जीता।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना नगरों में महापौर का चुनाव जीता।सिंगरौली में आप और कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।भाजपा को कुल सात सीट पर नुकसान उठाना पड़ा है।

भोपालः मध्य प्रदेश में कुल 413 नगरीय निकाय चुनाव के लिए छह जुलाई एवं 13 जुलाई को दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 जुलाई हो हुई थी, जबकि दूसरे चरण की मतगणन आज बुधवार को हुई। इन 413 नगरीय निकायों में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद शामिल हैं।

प्रदेश के 16 नगर निगम में महापौर के लिए चुनाव में भाजपा ने नौ सीटों पर विजय हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने पांच, आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगरौली की एक सीट और कटनी महापौर का पद एक निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गया। 2015 में हुए चुनाव में ये सभी 16 महापौर की सीटें भाजपा के कब्जे में थी।

भाजपा के कई दिग्गज नेता अपने क्षेत्र में हार गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर के इलाके में बीजेपी का पूरी तरह सफाया हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह जिला ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुमन को 28,805 मतों से पराजित किया।

मुरैना में महापौर पद पर कांग्रेस की शारदा सोलंकी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की मीना मुकेश जाटव को 14,631 मतों के अंतर से पराजित किया। यह नगर निगम मुरैना लोकसभा सीट का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करते हैं। जबलपुर में कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह ने भाजपा के डॉ जितेंद्र जामदार को 44,339 मतों से पराजित किया।

कटनी में महापौर पद की निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति संजीव सूरी ने बड़ा उलटफेर करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की ज्योति दीक्षित को 5,287 मतों के अंतर से हराया। कटनी नगर निगम, खजुराहो लोकसभा सीट का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा करते हैं।

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 90 प्रतिशत सीटें जीत कर इतिहास रचा है : चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में इस महीने हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 प्रतिशत सीटें जीत कर इतिहास रचा है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इन चुनावों के परिणाम आने के बाद चौहान ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण के नतीजे भी रहे अभूतपूर्व रहे। भाजपा 90 प्रतिशत तक चुनाव जीता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने कुल 16 में से नौ महापौर सीट जीती हैं। इसके अलावा, कटनी महापौर का पद जिस निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी के खाते में गया है, वह हमारी कार्यकर्ता है और जिला महामंत्री हैं।’’ चौहान ने कहा, ‘‘जिन सात नगर निगमों में हम हारे हैं, उनमें पांच पर कांग्रेस, एक पर आप एवं एक पर निर्दलीय महापौर जीता है। उनमें भी पार्षदों में भाजपा को जनता का प्यार व आर्शीवाद मिला हैं।

उनमें कांग्रेस एवं आप से हमारे ज्यादा पार्षद चुने गये हैं और वहां भी जनता भाजपा के साथ खड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जितनी जगह महापौर का चुनाव जीती, वहां उनकी जीत पूरी नहीं है। अधूरी है। वे महापौर जीते, लेकिन वहां हमारे कांग्रेस से ज्यादा पार्षद जीते। इसलिए नगर निगम के परिणाम इस दृष्टि से देखें तो भाजपा के लिए संतोषजनक हैं।’’

चौहान ने कहा, ‘‘लेकिन, नगरपालिका और नगर परिषद के परिणामों का विश्लेषण कर देखें तो चमत्कार हुआ है। इतनी शानदान सफलता नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा को पहले कभी नहीं मिली। नगरपालिका और नगर परिषद में भाजपा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला है।’’

प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम संकल्प व्यक्त करते हैं कि जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। सबके साथ मिलकर बेहतर से बेहतर काम करेंगे और मध्य प्रदेश को और आगे ले जायेंगे। चौहान ने कहा कि पिछले चुनाव और इस बार का अंतर देखे तो पिछली बार हमने 98 नगरपालिकाओं में से 54 में जीत हासिल की थी, जो कि जीत का 55 प्रतिशत था।

वहीं इस बार 76 नगरपालिकाओं में से 65 स्थानों पर हम काबिज हुए हैं, जो कि 85 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नगर परिषद में 2014 में जीत का प्रतिशत 58.03 था, जो इस बार 90.58 प्रतिशत रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, रीवा और छिंदवाड़ा नगर निगमों में महापौर की सीट पर जीत हासिल कर चुकी है। बुरहानपुर और उज्जैन में जनता ने कांग्रेस को जिता दिया था, लेकिन षड्यंत्र की राजनीति और प्रशासन के दुरुपयोग से यह सीटें कांग्रेस के खाते में नहीं आ सकीं।

कमलनाथ ने कहा कि 1999 के बाद से जब से महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से हो रहा है उसमें भी यह कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अगर पिछले 23 साल के नगर निगम चुनावों के परिणाम पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी को 1999 में दो सीट भोपाल और जबलपुर, 2004 में भोपाल और देवास, 2009 में देवास, उज्जैन और कटनी और 2014 में कोई सीट नहीं मिली जबकि इस बार 2022 में हमने पांच नगर निगम जीते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 16 नगर निगम जीते थे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालBJPकांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियानरेन्द्र सिंह तोमरशिवराज सिंह चौहानग्वालियरgwalior
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार