लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अधिकारियों की बैठक लेने का मामला गरमाया, राज्यपाल ने दिए जांच के निर्देश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 3, 2020 05:21 IST

कांग्रेस महासचिव और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की एक बैठक ली थी. इस बैठक की शिकायत हाईकोर्ट ग्वालियर के एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने राज्यपाल लालजी टंडन से की थी, जिसमें कहा गया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं है. बावजूद इसके वह ग्वालियर जिले के कलेक्टर, कमिश्नर, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बुलाकर अपने महल में बैठक ले रहे हैं..

Open in App

कांग्रेस महासचिव और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ग्वालियर में अधिकारियों की बैठक लेने का मामला गरमा गया है. इस मामले में मिली शिकायत पर राज्यपाल लालजी टंडन ने जांच के निर्देश दिए हैं. राजभवन ने सामान्य प्रशासन विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है.

कांग्रेस महासचिव और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की एक बैठक ली थी. इस बैठक की शिकायत हाईकोर्ट ग्वालियर के एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने राज्यपाल लालजी टंडन से की थी, जिसमें कहा गया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं है. बावजूद इसके वह ग्वालियर जिले के कलेक्टर, कमिश्नर, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बुलाकर अपने महल में बैठक ले रहे हैं, जो कि गलत है और असंवैधानिक है.

राज्यपाल ने इसे गंभीरता से लिया और मामले में सामान्य प्रशासन विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है.

शिकायत में यह भी सवाल उठाए गए थे कि प्रशासन किस हैसियत से ज्योतिरादित्य सिंधिया से सरकारी बैठकों की अध्यक्षता करवा रहा है.

शिकायत मिलने बाद राजभवन ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है. अधिवक्ता की इस शिकायत के बाद राज्यपाल ने इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव को जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील