लाइव न्यूज़ :

MP Elections Exit Polls 2020: मध्‍य प्रदेश एग्‍जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस को 10 से 12 सीट मिलने का अनुमान

By स्वाति सिंह | Updated: November 7, 2020 19:33 IST

मध्‍यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों की आवश्‍यकता है क्‍योंकि इसे बहुमत का आंकड़ा 115 तक पहुंचना है और कांग्रेस को सत्ता में वापस आने के लिए 28 सीटों पर जीत की आवश्‍यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान हुएइंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी ने बाजी मारी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान हुए, जिसके बाद शनिवार को एग्‍जिट पोल आए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी ने बाजी मारी है। इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माइ इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 16-18 सीटें और कांग्रेस को 10-12 मिलने का अनुमान है।

 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 46 फीसद वोट और कांग्रेस को 43 फीसद मिलने का अनुमान है। शिवराज सिंह चौहान सरकार बचाते तो दिख रहे हैं, लेकिन  कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ सेंध मारते दिख रहे हैं।

बता दें कि मध्‍यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों की आवश्‍यकता है क्‍योंकि इसे बहुमत का आंकड़ा 115 तक पहुंचना है और कांग्रेस को सत्ता में वापस आने के लिए 28 सीटों पर जीत की आवश्‍यकता है।

गौरतलब है कि सदन में भाजपा के 107 विधायक हैं। मार्च में कुल 25 कांग्रेस के विधायकों ने इस्‍तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस की संख्‍या में कमी आ गई और यह 87 पर अटक गई। दूसरी ओर सदन में चार निर्दलीय दो बसपा और एक सपा के विधायक हैं। 25 विधायकों के इस्‍तीफा और तीन विधायकों के निधन के कारण 28 सीटों पर उपचुनाव कराया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण