लाइव न्यूज़ :

MP: अगर वह झूठ ना बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता है- कमलनाथ ने साधा CM शिवराज पर निशाना, कही यह बात

By आजाद खान | Updated: August 8, 2022 11:26 IST

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को बेरोजगारी को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा कि जहां सीएम शिवराज ने एक लाख नौकरी देने की बात कही है, वहीं राज्य में 70 हजार पद ऐसे ही खाली है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि जब तक सीएम शिवराज झूठ न बोल ले, उन्हें खाना हजम नहीं होता है। इस दौरान कमलनाथ ने रोजगार और स्वास्थ को लेकर भी सवाल उठाए है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ न बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता है। यही नहीं इस दौरान उन्होंने राज्य में रोजगार और स्वास्थ को लेकर भी सवाल उठाए है और सीएम शिवराज को घेरा है। 

कमलनाथ ने सीएम शिवराज को यहां तक कह दिया कि उन्हें शर्म नहीं आती है कि वे हर रोज झूठ बोलते है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह झूठ न बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनकी नाटक नौटंकी से पूरा प्रदेश का पेट भर गया है और उनसे हर वर्ग के लोग परेशान है। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में बदहाली का भी जिक्र किया और कहा कि इतना कुछ होने के बावजूद भी सीएम शिवराज को शर्म नहीं आती है। 

इस पर बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने एक लाख रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन राज्य का हाल यह है कि अभी भी 70 हजार पद खाली है। बेरोजगारी पर बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि राज्य में ऐसा कौन सा स्कूल और अस्पताल नहीं है जहां कोई पद खाली न हो। 

तिरंगा यात्रा पर भी क्या बोले कमलनाथ

तिरंगा यात्रा पर बोलते हुए कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने आजादी के संघर्ष में हिस्सा ही नहीं लिया और न ही उनके दल के किसी एक नेता ने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, वे आज देशभक्त होने का दावा कर रहे है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने तिरंगे से कभी प्रेम किया ही नहीं, वे लोग आज देशभक्त होने का दावा कर रहे है। ऐसे में उनकी देशभक्ती आजादी की लड़ाई में सभी ने देखी है। 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आज के मतदाता और आज से पांच दस साल पहले के मतदाताओं में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि जो मतदाता को पहले वे ज्ञान देते थे, अब वहीं मतदाता आपको ज्ञान देने के लिए तैयार है। 

गौतरतलब है कि मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ऐसे में नेताओं की बयानबाजी जारी है। वहीं हाल में ही हुए मध्य प्रदेश के पंचायत और नगर निगम चुनाव में भाजपा को अच्छी कामयाबी मिली है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshकमलनाथकांग्रेसशिवराज सिंह चौहानबेरोजगारीनौकरीHealth and Education Departmentjobs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ