लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने भागकर शादी करने वाले अंतरधार्मिक जोड़े के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाई, कहा- युवती ने अपनी मर्जी से शादी की

By विशाल कुमार | Updated: April 25, 2022 08:16 IST

4 अप्रैल को महिला के भाई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के तीन दिन बाद 7 अप्रैल को प्रशासन ने परिवार से संबंधित तीन दुकानों को यह दावा करते हुए ध्वस्त कर दिया कि उनका निर्माण अवैध रूप से किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे22 साल की साक्षी साहू ने अपने 22 वर्षीय पड़ोसी आसिफ खान के साथ भागकर शादी की है।हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता बालिग है जिसने 22 साल के खान से अपनी मर्जी से शादी की है।7 अप्रैल को प्रशासन ने परिवार से संबंधित तीन दुकानों को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया।

भोपाल: मध्य प्रदेश में डिंडोरी जिला प्रशासन द्वारा अपने हिंदू पड़ोसी के साथ भाग गए एक व्यक्ति के घर और तीन दुकानों को ध्वस्त करने के एक पखवाड़े के बाद, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस को महिला के परिवार द्वारा दर्ज किए गए अपहरण के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई करने से रोक दिया है।

 इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की साक्षी साहू की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच में कहा कि याचिकाकर्ता बालिग है जिसने 22 साल के आसिफ खान से अपनी मर्जी से शादी की है।

4 अप्रैल को महिला के भाई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर, पुलिस ने खान को शादी के लिए मजबूर करने के लिए अपहरण से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तीन दिन बाद 7 अप्रैल को प्रशासन ने परिवार से संबंधित तीन दुकानों को यह दावा करते हुए ध्वस्त कर दिया कि उनका निर्माण अवैध रूप से किया गया था।

कुछ घंटे बाद भाजपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे और पार्टी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने खान के घर को भी गिराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 को जाम कर दिया। कलेक्टर रत्नाकर झा और अनुमंडल दंडाधिकारी बलबीर रमन सहित जिला अधिकारियों की एक टीम ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।

अगले दिन 500 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ खान के पिता हलीम खान के नाम पर पंजीकृत एक मंजिला घर को तोड़ दिया गया।

एसडीएम रमन ने कहा कि तहसीलदार ने घर को अवैध घोषित किया था जबकि डिंडोरी तहसीलदार बीएस ठाकुर ने कहा कि वह 20 दिन की छुट्टी पर थे। वहीं, कार्यकारी तहसीलदार दीआर सालवे ने आदेश की कॉपी के लिए लोक सेवा केंद्र में आवेदन देने के लिए कहा जहां से तीन दिन में प्रति मिलेगी।

घर तोड़े जाने के एक दिन बाद साक्षी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही है कि वह स्वेच्छा से खान के साथ गई थी। उसने कहा कि अगर उसके पति के परिवार की प्रताड़ना नहीं रोकी गई तो वह दोनों आत्महत्या कर लेंगे।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?