लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने प्रधानमंत्री की भोपाल रैली में आने वाले वाहनों को टोल टैक्स में दी छूट

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:36 IST

Open in App

भोपाल, 13 नवंबर मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को आदिवासी सम्मेलन ‘जनजातीय गौरव दिवस’ में भोपाल आने-जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाली रैली के लिए प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों से आदिवासियों को लाने वाली बसों में खराबी की स्थिति में तुरंत मरम्मत करने के लिए मैकेनिक भी उपलब्ध रहेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों को सोमवार के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया है।

चौहान के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘ भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहन टोल टैक्स से मुक्त होंगे।’’

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने और भारतीय इतिहास और संस्कृति में अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के योगदान का सम्मान करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का फैसला किया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राज्य के दूर दराज के जिलों से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के साथ एक एम्बुलेंस भी हो।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी इस आयोजन में ढाई लाख आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता हीरालाल अलावा ने 11 नवंबर को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार के लिए किए जा रहे इस आयोजन पर आदिवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की बजट राशि का उपयोग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?