लाइव न्यूज़ :

मप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, 17 घायल

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:14 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर ग्राम धतुरिया में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। कल्याणपुरा थाने के प्रभारी अनिल बामनिया ने बताया कि मृतकों की पहचान अपसिंह कटारा (37), फुनसिंह बारिया (40), रूपा बारिया (45) एवं केगु गरवाल (40) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 17 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पेटलावद स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। बामनिया ने बताया कि सभी मृतक एवं घायल बरखेडा एवं पाडलघाटी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोगा किसी परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए माही नदी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का आगे का पहिया पंक्चर हो गया और वह पलट गया। बामनिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, 17 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील