लाइव न्यूज़ :

मप्र: कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में दूल्हे सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:03 IST

Open in App

धार (मप्र), 19 अप्रैल मध्य प्रदेश के धार जिले एक गांव में कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक विवाह समारोह में जोर से बज रहे संगीत के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों के थिरकने के मामले में दूल्हे सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर कुक्षी तहसील के दही ब्लॉक के ग्राम ठेन्चा में रविवार रात को हुई। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

इस वीडिया में सैकड़ों की संख्या में लोग थिरकते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने ना तो मास्क पहने थे और ना ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं।

कुक्षी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद हमने दूल्हे, उसके पिताजी तार सिंह एवं डीजे संचालक के विरूद्ध रविवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की है।’’

उन्होंने कहा कि इनके अलावा, पंचायत के सरपंच सचिव एवं कोटवार के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, क्योंकि उनकी भी जिम्मेदारी थी कि प्रशासन को सही समय पर सूचित करें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोविड दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालन करवाया जाए।

कुमार ने बताया, ‘‘तहसीलदार एवं पुलिस की संयुक्त टीम को वहां पर भेजा गया और जांच उपरांत यह पाया गया की शिकायत सही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील