लाइव न्यूज़ :

गायों की तस्वीर ट्वीट कर दिग्विजय ने कहा- अगर कमलनाथ जी ने ऐसा कर दिया तो... सीएम ने दिया लंबा जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 11:17 IST

दिग्विजय सिंह सड़क पर बैठी गायों की तस्वीर ट्वीट करते हुए जहां गौभक्तों और गौरक्षकों पर निशाना साधा, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से गायों के लिए अनुकूल व्यवस्था करने की अपील कर दी। इस पर सीएम कमलनाथ ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया लेकिन अगले दिन एक के बाद एक चार ट्वीट किए।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह सड़क पर बैठी गायों की तस्वीर ट्वीट करते हुए जहां गौभक्तों और गौरक्षकों पर निशाना साधा, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से गायों के लिए अनुकूल व्यवस्था करने की अपील कर दी।सीएम कमलनाथ ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया लेकिन अगले दिन एक के बाद एक चार ट्वीट किए।

अपने बयानों और सोशल मीडिया के जरिये लोगों का ध्यान खींचने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल बीते गुरुवार (10 अक्टूबर) दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक तस्वीर ट्वीट कर गौ भक्तों और गौ रक्षकों को निशाना बनाया। तस्वीर सड़क पर बैठी गायों की थी। दिग्विजय सिंह ने इसी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से गायों के लिए अनुकूल व्यवस्था करने की अपील कर दी। इस पर सीएम कमलनाथ ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया लेकिन अगले दिन एक के बाद एक चार ट्वीट कर दिग्विजय को जवाब दिया। 

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने गायों की तस्वीर वाले ट्वीट में लिखा था, ''यह चित्र है भोपाल इंदौर हाइवे का, जहं आवारा गऊ माता बैठी रहती हैं और लगभग हर दिन एक्सिडेंट में मर जाती हैं। कहं हैं हमारे गौ माता प्रेमी गौ रक्षक? मप्र शासन को तत्काल इन आवारा गौ माता को सड़कों से हटा कर गौ अभ्यारण या गौशालाओं में भेजना चाहिए।''

इसी के साथ एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''यदि कमल नाथ जी आपने तत्काल ऐसा करके दिखा दिया तो आप सच्चे गौ भक्तों में गिने जाएंगे और तथा कथित भाजपाई नेताओं को नसीहत मिलेगी।''

अगले दिन सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को टैग करते हुए जवाब दिया, ''प्रिय दिग्विजय जी, आपने भोपाल- इंदौर हाइवे पर बैठी, दुर्घटना का शिकार हो रही गौमाता का जिक्र किया। इनको लेकर सरकार को कुछ करना चाहिए, तो आपकी जानकारी के लिये बता दूं कि मैंने अभी कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश के सभी प्रमुख मार्गों पर, जहाँ बरसात के मौसम में खेतों की मिट्टी गीली होने की वजह से गौमाता सड़कों पर आकर बैठती है और वाहन दुर्घटना का शिकार होती है, उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अधिकारियों को एक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। 1000 गौशालाओं का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

अगले वर्ष तक 3000 गौशालाएं बनाने का लक्ष्य है। गौशाला बनने के बाद ही गौमाता के सड़कों पर बैठने पर कमी आएगी। मैं इसको लेकर खुद चिंतित हूं। हम प्रमुख शहरों को आवारा पशु मुक्त बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। यह भी सच है कि हमारे लिये गौमाता सिसायत नहीं, आस्था व गौरव का प्रतीक है। गौमाता की रक्षा व संवर्धन के लिए जो कार्य वर्षों में नहीं हो पाए हैं, वह हम करना चाहते हैं।''

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गाय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप