लाइव न्यूज़ :

मप्र : कांग्रेस विधायक सचिन बिरला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:21 IST

Open in App

भोपाल/बड़वाह, 24 अक्टूबर खंडवा लोकसभा सीट से ठीक छह दिन पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक सचिन बिरला रविवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं।

वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़वाह के ग्राम बेडिया में चुनावी सभा में भाजपा में शामिल हुए। चौहान ने अंगवस्त्र पहनाकर विधायक बिरला का स्वागत किया।

बिरला ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर बड़वाह सीट से भाजपा प्रत्याशी हितेन्द्र सिंह सोलंकी को करीब 30,500 मतों से हराया था।

हालांकि, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र खरगोन जिले में आता है, लेकिन यह खंडवा लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। खंडवा लोकसभा सीट के अलावा, मध्य प्रदेश में तीन अन्य विधानसभा चुनावों पर भी 30 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने मुझे अपार स्नेह और आशीर्वाद देकर विधायक बनाया और मेरा एक ही सपना रहा कि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकूं।

बिरला ने कहा, ‘‘जब मैं विकास को लेकर (मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कमलनाथ जी से मिलता था तो उनके पास समय नहीं था, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी और क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिला तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए। इस क्षेत्र की सिंचाई परियोजनाओं को लेकर स्वीकृति दी।’’

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर मुझे जनता की सेवा करने का मौका दिया उसके लिए मैं मुख्यमंत्री चौहान का आभारी हूं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा में बिरला का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘आज सचिन बिरला ने देश और प्रदेश का बंटाधार करने वाली कांग्रेस को छोड़कर क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा का दामन थामा है। उनका मैं स्वागत करता हूं कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए निर्णय लिया।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आज मिस्टर बंटाधार (दिग्विजय सिंह) चुनाव प्रचार पर निकले है। इन्होंने 15 महीने मध्यप्रदेश की कमलनाथ की तत्कालीन सरकार में बंटाधार किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर कमलनाथ ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ को उनके विधायक सचिन बिरला से मिलने तक का समय नहीं था। वो सिर्फ दलालों और ठेकेदारों से कमरा बंद बैठक होती थी और सब कुछ तय हो जाता था। आज कमलनाथ ट्वीट करके सचिन को बदनाम कर उनका अपमान कर रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सचिन ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी बातें कही है उसे पूरा किया जायेगा।’’

बिरला के भाजपा में शामिल होने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने सौदेबाज़ी व बोली से प्रदेश में अपनी सरकार बनायी क्योंकि जनता ने तो उन्हें चुनावों में नकार दिया था, घर बैठा दिया था। अब प्रदेश में हो रहे इन चार उपचुनावों में भी भाजपा ने जनता का मूड देख लिया है।’’

उन्होंने कहा आगे लिखा, ‘‘भाजपा को संभावित परिणामों का अंदेशा हो चला है। उनका जनाधार ख़त्म हो चुका है। जनता अब उनको एक पल भी सत्ता में देखना नहीं चाहती है तो अब अपनी सरकार व खोये जनाधार को बचाने के लिये भाजपा एक बार फिर सौदेबाजी कर प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने में व लोकतंत्र में जनता को मिले वोट के अधिकार का अपमान करने में लग गयी है।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘शिवराज जी अपनी कुर्सी बचाने के लिये आप कितनी भी सौदेबाजी की राजनीति कर लो लेकिन आपकी यह कुर्सी अब बचने वाली नहीं है, क्योंकि जनता आपको नकार चुकी है और आपकी इस सौदेबाजी की राजनीति को इन चुनावों में वह मुँह तोड़ जवाब देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए